पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आखिरकार अपने टी20 करियर में पहला शतक ठोंक दिया। अफरीदी ने अपने 256वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। 'बूम-बूम' के नाम से मशहूर अफरीदी ने इंग्लैंड की टी20 लीग नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में मंगलवार को सिर्फ 42 गेंदों में 10 चौको व 7 छक्कों की मदद से तूफानी शतक जमाया। अफरीदी 43 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
2 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : twitter
अफरीदी की आतिशी पारी की मदद से हैम्पशायर ने डर्बीशायर के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन का विशाल स्कोर बनाया। टी20 के क्वार्टरफाइनल में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डर्बीशायर की टीम 148 रन पर ढेर हो गई और इस तरह अफरीदी की टीम ने 101 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
3 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : twitter
डर्बीशायर ने अपने होमग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मगर उनके इस फैसले को अफरीदी ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। 37 वर्षीय अफरीदी ओपनिंग करने आए और डर्बीशायर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने मैदान के चारों कोनो में बेहतरीन शॉट जमाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 235 के करीब का रहा। अफरीदी के दमदार शॉट्स देखकर मैदान पर भी बूम-बूम की आवाजें गूंजती हुई सुनाई दी।
4 of 5
बूम बूम अफरीदी
- फोटो : twitter
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैम्पशायर का पहला विकेट 43 रन के स्कोर पर गिरा। कॉटन ने कैल्विन डिकिनसन (18) को हेनरी के हाथों झिलवाया। इसके बाद अफरीदी ने कप्तान जेम्स विंस (56) के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। अफरीदी ने तब तक 10 चौको और 7 छक्कों की मदद से अपने टी20 करियर का पहला शतक पूरा कर लिया था।
स्कोर जब 146 रन हुआ तब हेनरी ने अफरीदी की तूफानी पारी पर ब्रेक लगाया। उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाज का कैच कॉटन के हाथों कराया। इसके बाद जॉर्ज बैली ने सिर्फ 11 गेंदों में दो चौको व दो छक्को की मदद से तेजतर्रार 27 रन बनाए। इस तरह हैम्पशायर ने 249 रन का विशाल स्कोर बनाया। फिर लियाम डॉसन और काइल एबोट (3-3 विकेट) ने डर्बीशायर को मुकाबले से पूरी तरह बाहर करते हुए टीम को 101 रन की विशाल जीत दिलाई।