टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका दौरे में शिखर अबतक तीन शतक जड़ चुके हैं। इन तीनों ही मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई। शिखर का करियर कई बार डामाडोल रहा है खराब फॉर्म की वजह से वो कई बार टीम से अंदर बाहर हुए हैं। लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया में वापसी करने वाले शिखर ने ये ठान लिया है कि वो अब टीम से बाहर नहीं जाएंगे। इसके बाद से उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। पिछले तीन महीने में वो चार अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं। उनके फॉर्म में होने का फायदा टीम इंडिया को भी मिल रहा है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने बताई अपनी फेवरेट हीरोइन और मूवी!
2 of 6
shikhar dhawan
शिखर धवन का अंदाज हमेशा से मजाकिया रहा है। उन्हें बॉलीवुड की कल्ट फिल्म शोले के गब्बर सिंह के कैरेकटर की तरह गब्बर नाम दिया गया है। हालांकि उनका अंदाज इस कैरेक्टर से बिलकुल जुदा है। वह हर वक्त हंसी मजाक के मूड में रहते हैं।दिल्ली के इस दबंग बल्लेबाज को फिल्में देखने का शौक है और वो इस बारे में खुलकर बात भी करते हैं। क्रिकेट टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने बताई अपनी फेवरेट हीरोइन और मूवी!
3 of 6
kareena kapoor
शिखर से जब उनकी फेवरेट फिल्म, हीरो और हीरोइन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके फेवरेट एक्टर आमिर खान हैं। उन्हें उनकी फिल्में देखना बेहद पसंद है। टीम इंडिया के कप्तान विराट भी आमिर के बड़े फैन हैं। इसके बाद शिखर ने बताया कि करीना कपूर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने बताई अपनी फेवरेट हीरोइन और मूवी!
4 of 6
सिल्वेस्टर स्टेलोन
- फोटो : BBC
शिखर को भले ही बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेस पसंद हों लेकिन उनकी फेवरेट फिल्म हॉलीवुड की है। शिखर को 1976 में रिलीज हुई सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा अभिनीत फिल्म रॉकी बेहद पसंद है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने बताई अपनी फेवरेट हीरोइन और मूवी!
5 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
जब उनसे उनके फेवरेट ग्राउंड के बारे में पूछा गया तो शिखर की पसंद यहां भी भारतीय नहीं थी। शिखर ने बताया कि क्रिकेट के मक्का के रूप में जाने जाने वाला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड उनका सबसे पसंदीदा मैदान है। शिखर से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो वो एक बार फिर देसी ट्रैक पर लौट आए। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया।
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने बताई अपनी फेवरेट हीरोइन और मूवी!
6 of 6
शिखर धवन
- फोटो : icc
धवन ने अब तक करियर में 87 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 45.37 की औसत से 3721 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 26 टेस्ट में शिखर के नाम 43.38 की औसत से 1822 रन हैं। वहीं 23 टी-20 मैचों में भी शिखर का बल्ला चला है और उन्होंने 115 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।