फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंद्रे रसेल पर फिदा हुए मालिक शाहरुख खान, बना दिया टीम का 'बाहुबली'

Sat, 06 Apr 2019 04:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग सीजन-12 के शुरू होने से पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि विराट की अगुआई में बैंगलोर टीम की शुरुआत इतनी निराशाजन होगी। शुक्रवार को खेले गए 17वें मैच में एक बार फिर बैंगलोर को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में बैंगलोर की यह पांचवीं हार थी।
विज्ञापन

2 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : pti
इस मुकाबले में कोलकाता ने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत बैंगलोर को 5 विकेट के हारकर सीजन की तीसरी जीत दर्द की। रसेल ने 13 गेंदों में 7 छक्के और एक छक्के की मदद से 48 रन की आक्रामक पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

3 of 6
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
रसेल की इस खतरनाक पारी को देख कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान भी तारीफ करने से नहीं चूके और उन्होंने आंद्रे रसेल की फोटो के साथ ट्वीट भी किया और टीम को बधाई भी दे डाली है। वैसे भी के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स  ने सभी टीमों की नींद उड़ा रखी है। 

4 of 6
Chris Lynn
शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शानदार खेले कोलकाता क्रिस लिन, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा। टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार काम किया लेकिन आप सभी सहमत होंगे कि सारी तारीफ पर ये तस्वीर भारी पड़ेगी!' 
 
विज्ञापन

5 of 6
रसेल - फोटो : File
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'डगआउट में जो लोग कहते हैं गेम/सेट/और मैच!!! शायद आप अपने क्रिकेट को जानते होंगे लेकिन आप आंद्रे रसेल को नहीं जानते होंगे!!! वाउ यू चैंपियन। मेरे बाहुबली!' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : File photo
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 5 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला 5 विकेट के अपने नाम कर लिया।


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें