Citroen Suv
फ्रांस की ऑटोमोबाइल ग्रुप पीएसए ने अगले साल भारत में अपने सिट्रॉएन ब्रांड को लान्च करने का एलान किया है। कंपनी सबसे पहले मिड-साइज एसयूवी सी5 एयरक्रॉस को लान्च करेगी, जिस पर से इसी हफ्ते कंपनी ने पर्दा उठाया। इस मॉडल को 2017 के ऑटो शंघाई में ग्लोबल डेब्यू किया गया था। 2020 के आखिर तक उतारा जाएगा। कंपनी की योजना इसे भारत में इंपोर्ट करके बेचने की है। इसकी कीमत 20 लाख से 25 लाख रूपए के बीच रखी जा सकती है। वहीं इसकी टक्कर जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500, ह्यूंदै टूसों और टाटा हैरियर से होगी।