पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की सराहना की है। गांगुली ने कहा कि कोलकाता में कोहली ने जादुई शतकीय पारी खेल टीम को संकट से बाहर निकाला है। गांगुली ने कहा कि वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना नहीं करना चाहते हैं। गांगुली ने कहा कि कोहली के खेल में लगातार सुधार हो रहा है। वह हर पारी में बेहतर होते जा रहे हैं। मैं समझता हूं कि कोहली अब सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ की स्ट्रेंथ वाले हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
गांगुली
- फोटो : dailyo
सौरव गांगुली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी विराट कोहली ने 50 शतक बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का यह हाफ है। गांगुली ने कहा कि कोहली अपने करियर में अभी और कई शतक लगाएंगे। कोहली को अभी लंबा रास्ता तय करना है। सचिन तेंदुलकर से कोहली की तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ESPN
कोहली के अब वन डे 32 तथा टेस्ट में 18 शतक हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने वन डे में 49 तथा टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं। कोहली ने अपना पहला शतक भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ वन डे में 24 दिसंबर 2009 को लगाया था। इस पारी में उन्होंने 107 रन बनाए थे। गौतम गंभीर के साथ शतकीय साझेदारी की थी। गंभीर ने शानदार 150 रन बनाए थे। गंभीर ने इस मैच का अपना मैन ऑफ मैच का अवार्ड विराट कोहली को दे दिया था।
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
गांगुली ने कहा कि कोलकाता में मुश्किल परिस्थितियों में विराट कोहली ने शतक लगाकर टीम को संभाला है। अगर विराट जल्दी आउट हो जाते तो टीम इंडिया यह मैच हार भी सकती थी। कोहली एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। कोलकाता में कप्तान के रूप में उनका शतक काफी अच्छा था। कोहली अर्धशतक को शतक में बदलते हैं। यही खासियत उन्हें औरों से अलग करती है।
गांगुली ने कहा कि विराट कोहली हर पारी में अभी और बेहतरीन बल्लेबाज होते जाएंगे। अभी उनको लंबा रास्ता तय करना है। करियर में अभी वह बहुत से शतक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड के नए शिखर पर पहुंचेंगे।