टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 50 वां शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ अजब-गजब रिकॉर्ड बना डाले हैं। इस स्लाइड में हम इन्हीं पर नजर डालेंगे।
विज्ञापन
2 of 9
विराट कोहली
कोहली ने अपने पदार्पण के बाद 50 शतक पूरे कर लिए हैं। 2008 में उनके पदार्पण के बाद अब तक हाशिम अमला ने 49, एबी डिवीलियर्स ने 37, कुमार संगकारा ने 36 तथा डेविड वॉर्नर ने 34 शतक जड़े हैं। 50 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली अकेले क्रिकेटर हैं जिनका क्रिकेट के तीनो फार्मेट में 50 से अधिक का औसत है।
विज्ञापन
3 of 9
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली एक साल में सबसे ज्यादा शून्य और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के पहले कप्तान हो गए हैं। और दुनिया में 18 वें कप्तान हो गए हैं। विराट ने इस साल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 9 शतक तथा 5 शून्य बनाए हैं।
4 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ndtvsports
बतौर कप्तान कोहली का वन डे और टेस्ट में यह 21 वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इस दौरान उन्होंने 98 पारी खेली है। प्रति 4.66 पारी में एक शतक लगाया है। कप्तानी बगैर 250 पारियों में कोहली ने 29 शतक लगाए हैं। इस दौरान करीब 8.62 पारियों में एक शतक निकला है।
विज्ञापन
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : pti
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे अधिक शतक मारने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 376 पारियों में 41 शतक तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 368 पारियों में 33 शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने महज 98 पारियों में 21 शतक लगा दिए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली बतौर कप्तान एक साल में सर्वाधिक शतक लगाने वालों की सूची में शामिल हो गए हैं। कोहली ने इस साल 9 शतक लगा दिए हैं। रिकी पोंटिंग ने 2005 में 9, ग्रीम स्मिथ ने 2005 में 9, रिकी पोंटिंग ने 2006 में 9 शतक लगाए थे।
विज्ञापन
7 of 9
विराट कोहली
इस साल विराट कोहली ने 9 शतक लगाए हैं। यह उनके करियर में किसी भी साल में लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं। इससे पहले कोहली ने 2012 तथा 2014 में 8-8 शतक लगाए थे। कोहली के टेस्ट में 18 तथा वन डे में 32 शतक हैं। कोलकाता का शतक कोहली का टेस्ट की तीसरी पारी में दूसरा शतक है।
8 of 9
विराट कोहली
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विराट कोहली और हाशिम अमला ने 50 शतकों के लिए 348 पारियां खेली है। सचिन तेंदुलकर ने 50 शतक के लिए 376 पारियां खेली थीं। रिकी पोंटिंग ने 418, ब्रयान लारा ने 465, जैक कैलिस ने 520, कुमार संगकारा ने 593 तथा महेला जयवर्धने ने 667 पारियां खेलकर 50 शतक लगाया था।
विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैचों की 7 पारियों में पहला शतक लगाया। इससे पहले उनका यहां सर्वाधिक स्कोर 45 रन था। जो पिछले साल उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।