फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar Birthday: सारा तेंदुलकर का जन्मदिन आज, अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

Sun, 12 Oct 2025 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सारा के जन्मदिन पर सबसे प्यारी शुभकामना उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक ने दी। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की।
विज्ञापन
1 of 6
सारा के लिए सानिया ने पोस्ट किया - फोटो : Instagram

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज (12 अक्तूबर 2025) अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लोग लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सारा तेंदुलकर अपनी सादगी और स्टाइल दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के साथ सारा - फोटो : instagram

सानिया ने दी दिल छू लेने वाली बधाई

सारा के जन्मदिन पर सबसे प्यारी शुभकामना उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक ने दी। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इस पोस्ट के बाद सारा के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाओं की बाढ़ भेज दी। सानिया और सारा, दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों को कई बार एक साथ इवेंट्स और फैमिली गेट-टुगेदर में देखा गया है। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं।



विज्ञापन

3 of 6
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram

सारा की शिक्षा और पर्सनल लाइफ

सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (मुंबई) से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज (UCL) गईं। वह मेडिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि, सारा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं।





4 of 6
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram

फैंस ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

सारा के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम, ट्विटर (X) और फेसबुक पर 'हैप्पी बर्थडे सारा तेंदुलकर' भी ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरें और सचिन तेंदुलकर के साथ के प्यारे पलों को शेयर किया। स्टैंड अप कॉमेडियन गुरलीन पन्नू ने भी सारा के साथ तस्वीर साझा की है।









विज्ञापन

5 of 6
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram

एक खूबसूरत सफर की झलक

सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा ने हमेशा अपनी सादगी और विनम्रता से लोगों का दिल जीता है। वह भले ही पब्लिक फिगर हों, लेकिन उन्होंने हमेशा एक लो-प्रोफाइल और एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुना है। सारा ने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर गिने चुने दोस्तों के पोस्ट को साझा किया है। इन पोस्ट में वह काफी सुंदर दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के साथ सारा - फोटो : instagram

अर्जुन तेंदुलकर का व्यक्तिगत जीवन

अर्जुन तेंदुलकर ने अगस्त में सानिया चंदोक के साथ सगाई की थी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। हालांकि, अर्जुन और सानिया के परिवारों ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र में इस बारे में पुष्टि की।

उन्होंने कहा, 'हां, उन्होंने सगाई कर ली है, और हम सभी उनके जीवन के नए चरण के लिए बहुत उत्साहित हैं।'  रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की सगाई बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें