फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar Photos: राजस्थान की खूबसूरती का दीदार कर रही हैं सारा तेंदुलकर, शेयर किया किले का वीडियो

Fri, 24 Jun 2022 02:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उनके लिए राजस्थान का सफर कितना मुश्किल था। अंत में उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया कि आखिरकार वो अपनी मंजिल तक पहुंच गईं। 
 
विज्ञापन
1 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। सारा की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया में तेजी से बढ़ रही है। वो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनकी तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके अलग-अलग हाव-भाव सोशल मीडिया पर चर्चित रहते हैं। अब सारा राजस्थान की खूबसूरती का दीदार कर रही हैं और वहां से अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को बताया है कि उनके लिए राजस्थान का सफर काफी मुश्किल था। राजस्थान पहुंचने के बाद सारा ने बड़वारा के सिक्स सेंसेस किले का वीडियो भी शेयर किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने अपने सफर की कई वीडियो शेयर की हैं, जिनके जरिए उन्होंने बताया कि उनके लिए यह सफर कितना मुश्किल था और अंत में राजस्थान पहुंचने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया कि आखिरकार वो राजस्थान पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने सबसे पहले बताया कि दिन बहुत लंबा था, लेकिन उन्हें अब बेड से उठना है और सुबह फ्लाइट पकड़नी है। इसके लिए उन्हें रात में ही सामान पैक करना है। 

4 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सारा ने दो बैग दिखाते हुए बताया कि उन्हें इन दोनों बैग में सामान पैक करना है। इसके साथ ही उन्होंन अपने फैंस से पूछा कि क्या सारा यह कर पाएगी?
विज्ञापन

5 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
पैकिंग करने के दौरान फिर सारा ने बताया कि उनकी पैंकिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी थोड़ा काम बचा है। इस दौरान उनके चेहरे के अलग-अलग हाव-भाव नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
पैकिंग खत्म करने के बाद सारा ने बताया कि आखिरकार उन्होंने सारा सामान बैग में पैक कर दिया है। इस वीडियो में सारा थकी हुई दिख रही थीं। 
विज्ञापन

7 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पैकिंग खत्म करने के बाद सारा ने बैग दिखाते हुए खुद को शाबाशी भी दी। अब सारा अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं। 

8 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइट में बैठने के बाद उन्होंने अपने फैंस को बताया कि आखिरकार वो सब कुछ समय पर पैक करने में सफल रहीं और फ्लाइट में बैठ चुकी हैं। 

9 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान पहुंचने के बाद सारा ने सड़क की एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच चुकी हैं।

10 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने कुछ समय पहले ही में मॉडलिंग में डेब्यू किया था। वह सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एकबार फिर फोटोशूट कराया था। इसमें वो उजले रंग के ड्रेस दिखी थीं।

11 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : Insatagram- @saratendulkar
सारा को घूमना काफी पसंद है। वो दुनिया भर में घूमती रहती हैं। उन्होंने फ्रांस, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, दुबई सहित कई देशों के चक्कर लगाए हैं। सारा ने अपनी पढ़ाई भी लंदन से की है। फिलहाल वह मुंबई में रह रही हैं।

12 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
सारा आईपीएल के कई मैचों के दौरान भाई अर्जुन तेंदुलकर और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची थीं। उन्हें भी उम्मीद थी कि उनका भाई डेब्यू करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

13 of 14
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा हाल ही में पारंपिक अंदाज में दिखाई दी थीं। उन्होंने मराठी साड़ी पहनी थी और पारंपरिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर तैयार हुई थीं। सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

14 of 14
सिक्स सेंसेस फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने राजस्थान पहुंचने के बाद सिक्स सेंसेस फोर्ट का एक वीडियो भी शेयर किया है। यह किला बड़वारा में है। सारा के वीडियो में किले की खूबसूरती दिख रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें