फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतकवीर संजू का कुछ यूं छलका दर्द, वॉर्नर से कहा 'आपने तो मेरा पूरा दिन ही खराब कर डाला'

Sat, 30 Mar 2019 01:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
samson and warner
संजू सैमसन की बेहतरीन शतकीय पारी पर डेविड वॉर्नर का आक्रामक अर्धशतक भारी पड़ गया और भारतीय बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई स्टार ने उनका दिन बेकार कर दिया। सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाये लेकिन उनका यह प्रयास बेकार चला गया क्योंकि वॉर्नर (37 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारी से हैदराबाद ने इंडियन टी-20 लीग मैच में राजस्थान राजस्थान पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sanju and warner
मैच के बाद वॉर्नर ने सैमसन का इंटरव्यू किया और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि राजस्थान 250 रन बनाने पर ही यह मैच बचा सकता था। सैमसन ने वॉर्नर से कहा, 'आपने मेरा दिन बेकार कर दिया। आपने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके सामने मेरा शत प्रतिशत भी पर्याप्त नहीं था।'
विज्ञापन

3 of 5
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'आपने जिस तरह से पारी की शुरुआत की उससे हम पावरप्ले में ही मैच गंवा चुके थे। अगर आपके जैसा खिलाड़ी विरोधी टीम में हो तो हमें 250 रन की जरूरत पड़ेगी। यह विशेष पारी थी।'

4 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
वॉर्नर ने भी सैमसन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दिखाया कि इस मुश्किल पिच पर कैसे बल्लेबाजी करनी है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, 'हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली और संजू ने बेहतरीन पारी खेली। उसे पूरा श्रेय जाता है। उसने वास्तव में शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, 'उसने क्रीज पर पांव जमाने में समय लिया और विकेट बाद में अच्छा होता गया। असल में मुझे नहीं लग रहा था कि इस विकेट पर 200 बनाये जा सकते हैं। उसने हमें दिखाया कि इस विकेट पर कैसे बल्लेबाजी करनी है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें