फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन की घर वापसी: सरहद पार से सानिया मिर्जा भी बोलीं 'जय हिंद'

Sat, 02 Mar 2019 12:58 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhinandan
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से घर वापसी हो चुकी है। वह तकरीबन 60 घंटे पड़ोसी मुल्क में रहने के बाद भारत लौटे हैं। अभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले को आज पूरा देश सलाम कर कर रहा। हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा है और देश को इस जांबाज विंग कमांडर पर गर्व है।
विज्ञापन

2 of 5
abhinandan varthaman - फोटो : PTI
हिम्मत और हौसले की मिसाल विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटते ही खेल जगत के कई दिग्गजों ने उनके जज्बे, बहादुरी और हौसले को सलाम किया। सोशल मीडिया पर खेल जगत के कई दिग्गज ट्वीट कर उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shoaib sania
पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं। सानिया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'वेलमक बैक विंग कमांडर अभिनंदन..तुम वाकई में हमारे हीरो हो..तुम्हारी बहादुरी और जज्बे को देश सलाम करता है।'

4 of 5
शोएब और सानिया
बता दें कि सानिया मिर्जा वही हस्ती हैं जिन पर पुलवामा हमले के बाद फैंस ने जुबानी अटैक कर दिया था। इस मामले के बाद फैंस ने शोएब मलिक से निकाह करने के चलते सानिया मिर्जा को खरी-खोटी सुनाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
इसके बाद सानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'हमें अपनी देशभक्ति को साबित करने के लिए किसी अटैक की 'निंदा' ट्विटर और इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया चैनल पर करनी चाहिए.. क्यों? आप एक कुंठित व्यक्ति हैं, जो अपना गुस्सा कहीं और निकालने के लिए और नफरत फैलाने के लिए ऐसे अवसरों को ढूंढता है?'
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें