सलमान बट्ट
34 वर्षीय बट ने कहा कि उनकी वापसी के लगभग सभी द्वार खुले थे, लेकिन तभी कप्तान शाहिद अफरीदी ने वापसी पर रोक लगा दी। बट ने दावा किया, 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मगर मैंने उनके पास जाकर इस बारे में कोई बातचीत नहीं की। मुझे महसूस नहीं हुआ कि उन्होंने कुछ सही किया। मगर मुझे यह पता है कि वकार और फ्लावर ने मुझे विश्व कप खेलने को कहा और कप्तान अफरीदी ने ऐसा नहीं होने दिया।'