सचिन तेंदुलकर 44 साल के हो गए हैं। आपको इस दिन उनसे जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। यह किस्सा 24 फरवरी 2010 का है।
24 फरवरी 2010 की तारीख क्रिकेट इतिहास में अमर हो गई। इसी दिन दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर के मैदान में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे का पहला दोहरा शतक जड़ा, क्रिकेट इतिहास के सबसे खास रिकॉर्ड में से एक है।
विज्ञापन
वनडे में 200 रन बनाने के बाद तेंदुलकर इस कारण सो ही नहीं पाए
2 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
इसके बाद कई बल्लेबाजों ने वनडे में डबल सेंचुरी जोड़ी, मगर पहला दोहरा शतक सचिन के खाते में गया। सचिन ने इस पारी में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और अंत तक नॉटआउट रहे। इसके बाद सचिन समेत पूरे देश ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
वनडे में 200 रन बनाने के बाद तेंदुलकर इस कारण सो ही नहीं पाए
3 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
इस पारी के बाद उस समय 38 वर्षीय ने अपनी आत्मकथा में बताया कि वो काफी थक गए थे। हालांकि, इस पारी के बाद उन्हें नींद ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि उस शाम वो इतने खुश और उत्साहित थे कि वो सो ही नहीं पा रहे थे।
वनडे में 200 रन बनाने के बाद तेंदुलकर इस कारण सो ही नहीं पाए
4 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
इसके अलावा उन्होंने एक कारण और भी बताया। होटल में उनका और धोनी का कमरा बाकी साथी खिलाड़ियों से अलग और दूर था। उनका कमरा बहुत बड़ा था, जिसमें प्राइवेट पूल भी शामिल था। बाथरूम बहुत विशाल था, जिसका दरवाजा शीशे का था।
विज्ञापन
वनडे में 200 रन बनाने के बाद तेंदुलकर इस कारण सो ही नहीं पाए
5 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
बाहर नजर गई तो बड़े-बड़े पेड़ नजर आ रहे थे और कमरे के पर्दे हवा से लहरा रहे थे। सचिन के बताया कि ऐसे नजारे में सो पाना मुश्किल हो रहा था। सचिन को पूरी रात बाथरूम का लाइट्स जलाए रखनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने फोन उठाया और बधाई संदेशों को जवाब देने लग गए।
विज्ञापन
वनडे में 200 रन बनाने के बाद तेंदुलकर इस कारण सो ही नहीं पाए
6 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
सचिन से पहले वनडे में सर्वाधिक स्कोर 194 रन का था, जो पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के चार्ल्स कॉवेन्ट्री के नाम था। अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ और चार्ल्स ने 2009 में बांग्लादेश के यह रन बनाए थे।
वनडे में 200 रन बनाने के बाद तेंदुलकर इस कारण सो ही नहीं पाए
7 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी 200 रन की पारी खेली। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए, जो वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा है।