फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड सितारों से रोशन है ऑटो जगत की दुनिया

विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे व ऑटोमोबाइल कंपनियां
जो दिखता है वही बिकता है। इस बात को ऑटो कंपनियां पूरी तरह से सार्थक करने पर जुटी हुई हैं। देश की लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियां अपने लोकप्रिय उत्पादों को बेचने के लिए बड़े बॉलीवुड स्टार्स का सहारा ले रही हैं। शाहरुख खान सालों तक टीवी पर हुंडई की कारों का प्रचार करते नजर आए तो वहीं सलमान खान ने दबंग हिट होने के बाद सुजुकी हयाते मोटरसाइकिल का प्रचार किया। इन सितारों के सहारे कंपनियों ने उन बुलंदियों को भी छुआ जिसकी वो उम्मीद कर रही ‌थीं। तो आइए आज आपको ऐसे बॉलीवुड सितारों से मिलवाते हैं जिन्होंने ऑटो कंपनियों की बिक्री को बढ़ाने के लिए उनके ब्रांड अंबेस्डर बन गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन
महिंद्रा ब्लेजो और अजय देवगन
2 अप्रैल 1969 को जन्में इस बॉलीवुड कलाकार को दबंग कलाकारों में माना जाता है। पिछले कुछ सालों से अपनी जबर्दस्त एक्‍शन फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले अजय देवगन को महिंद्रा ने अपने ब्लेजो ट्रक का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। महिंद्रा के इस ट्रक को प्रमोट करते हुए अजय देवगन पूरी तरह से एक्‍शन वाले अंदाज में नजर आते हैं। महिंद्रा का यह ट्रक बाजार में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
टाटा जेनन योद्वा
टाटा योद्वा और अक्षय कुमार
टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल सेगमेंट ने अक्षय कुमार को अपने पिकअप टाटा योद्वा को प्रमोट करने के लिए ब्रांड अंबेस्डर बनाया है। पिकअप के बाजार में टाटा के पास एक मजबूत हिस्सेदारी रही है और रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार के आने से टाटा और मजबूत हुआ है। 

 

4 of 5
वरुण धवन
वरुण धवन और महिंद्रा केयूवी 100
डेविड धवन के बेटे वरुण धवन महिंद्रा केयूवी के ब्रांड अंबेस्डर हैं। इस कार को वरुण धवन की फिल्म बद्री की दुलहनिया में भी फीचर किया गया था। महिंद्रा इसे यंग एसयूवी बोलती है और वरुण को ब्रांड अंबेस्डर बनाकर इस बात को कंपनी ने सार्थक भी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रनबीर कपूर
रेनो क्विड और रनबीर कपूर 
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले रनबीर कपूर शुरू से ही निसान की कारों को प्रमोट करते रहे हैं। निसान माइक्रा व डस्टर के बाद रनबीर अब रेनो क्विड को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। एंट्री लेवल हैचबैक में बहुत ही जल्दी रेनो कि क्विड ने खुद को बाजार में स्‍थापित करते हुए महज एक साल के अंदर टॉप टेन बिकनी वाली कारों में शामिल हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें