जेम्स एंडरसन
तेंदुलकर ने कहा कि अपनी कलाई की स्थिति में तेजी से बदलाव करके एंडरसन बल्लेबाज को शॉट मारने के लिए मजबूर कर देता है। उन्होंने कहा, 'वह जो करता है, वह आपको इनस्विंगर खेलने के लिए तैयार करता है और गेंद जब आधी पिच से ज्यादा पार कर लेती है तब वह आपसे बाहर की तरफ निकलना शुरू कर देती है। लेकिन आप तो शॉट खेलने के लिये तैयार हो क्योंकि आपने इनस्विंग की स्थिति देखी है और यह मेरे लिये नया था। कोई ऐसा नहीं करता है।'