सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट की दुनिया एक ऐसा खिलाड़ी, जिसे ना जाने कितने नामों से पुकारा जाता है। कोई क्रिकेट का भगवान कहता है, तो कोई लिटिल मास्टर। क्रिकेट में सबसे अधिक रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इस महान बल्लेबाज ने अपने पूरे करियर में गेंदबाजों की धुनाई के लिए प्रैक्टिस में कई तरकीबें अपनाईं। सचिन ने पुराने मैच प्रैक्टिस का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस शानदार और अनोखे मैच प्रैक्टिस के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।