फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लता मंगेशकर और सचिन के बीच खास रिश्ता, दीदी के जन्मदिन पर मांगी भगवान से ये दुआ

Sat, 28 Sep 2019 12:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर-लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
सुर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 90वें जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां लताजी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस कड़ी में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर ने भी लता मंगेशकर को एक खास विडियो मेसेज के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सचिन ने अपने वीडियो लता मंगेशकर के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की।

विज्ञापन

2 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 1.25 मिनट का विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट कर  लिखा, लता मंगेशकर दीदी आपको 90वें जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां दे।
 
विज्ञापन

3 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : social media
सचिन ने इस विडियो संदेश में लता जी को बधाई देते हुए उनके साथ अपने अनुभव और पुराने दिन को याद किया है। सचिन ने विडियो में बताया कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने लता दीदी का पहला गाना कब सुना था। शायद वह तब से उनके गाने सुन रहे हैं, जब वह बहुत छोटे थे। सचिन ने कहा कि ईमानदारी से याद करूं तो मैं यह नहीं बता सकता कि मैंने आपका पहला गाना कब सुना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
लता मंगेशकर
इस विडियो में सचिन ने बताया कि वह लता मंगेशकर के गानों के इस हद कर फैन हैं। सचिन ने बताया कि, उनका शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन उन्होंने लता जी का कोई गाना न सुना हो। इस मौके सचिन ने उस लम्हे को भी याद किया, जब स्वर कोकिला लता जी ने सचिन के लिए खासतौर से एक गाना 'तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा, गाया था। सचिन ने बताया कि यह उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। इसके बाद सचिन ने कहा अगर भगवान ने मुझे सबसे बड़ा कोई गिफ्ट दिया है, तो वह लता मंगेशकर ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें