फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन बोले- टीम इंडिया दुनिया के किसी भी कोने में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है

Sun, 03 Feb 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारत को आगामी वन-डे विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार बताते हुए रविवार को कहा कि यह देखना सुखद है कि हमारी क्रिकेट टीम दुनिया के किसी भी हिस्से और पिच पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
VIRAT KOHLI
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशों में तीन वन-डे सीरीज में जीत दर्ज की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 5-1, ऑस्टेलिया में 2-1 और न्यूजीलैंड में 4-1 से सीरीज अपने नाम की जबकि उसे इंग्लैंड में शिकस्त मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
sachin tendulkar - फोटो : file photo
तेंदुलकर ने पीटीआई से रविवार को कहा कि, मैंने कई बर कहा है कि दुनिया के किसी भी हिस्से और किसी भी पिच पर खेलने के लिए हमारी टीम पूरी तरह संतुलित है। आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कोलकाता मैराथन के ब्रांड दूत के तौर पर यहां पहुंचे तेंदुलकर ने कहा, 'जहां तक हमारी संभावनाओं (विश्व कप में) का सवाल है तो मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं कि हम उसके प्रबल दावेदार होंगे।'

4 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File
विश्व कप की मेजबान इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया लेकिन तेंदुलकर का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में वनडे में उसकी टीम पूरी तरह अलग होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : indianexpress
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, '(विश्व कप में) किसी भी टीम का प्रदर्शन शुरूआत में लय हासिल करने पर निर्भर करेगा। मेरा मानना है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार होगा जबकि न्यूजीलैंड की टीम छुपीरूस्तम हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया
न्यूजीलैंड को घरेलू वन-डे सीरीज में भारत से शिकस्त मिली लेकिन विश्व कप में टीम शानदार प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड ने सीरीज में संघर्ष किया लेकिन उनकी टीम अच्छी है।' इनपुट-भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें