टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी वन-डे में 35 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। वेलिंग्टन में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई 49.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाने के बाद 253 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा था, लेकिन मेजबान टीम 44.1 ओवर में 217 रन बनाकर ही ढेर हो गई। आइए जानते हैं इस मैच के पांच हीरो कौन रहे?