बल्लेबाजी का ऐसा शायद ही कोई रिकॉर्ड रहा हो जो टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम नहीं किया। इनमें सबसे स्पेशल है उनके 100 शतकों का रिकॉर्ड, जिसे शायद ही भविष्य में कोई खिलाड़ी तोड़ पाए। हालांकि यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि सचिन को अपना पहला शतक लगाने में काफी लंबा समय लगा था।