सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से छह साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ अंजलि से शादी की थी। मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर ब्लास्टर की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। शादी की 30वीं वर्षगांठ पर आईये जानते हैं उनके प्यार की कहानी..
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की शादी को 30 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने माता-पिता को सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने खास तस्वीरें साझा कीं और सचिन-अंजलि के बीच प्यार को उजागर किया।
विज्ञापन
2 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-instagram
सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में अपने से छह साल बड़ी शिशु रोग विशेषज्ञ अंजलि से शादी की थी। मैदान पर बल्ले से बोलने वाले मास्टर ब्लास्टर की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब पांच साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-instagram
जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक की झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।
4 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-INSTAGRAM
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा सचिन और अंजलि ने पांच साल तक रोमांस किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने आपस में एक साथ कोई फिल्म नहीं देखी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ पहली फिल्म देखी जिसका नाम था 'रोजा'।
विज्ञापन
5 of 6
अंजलि-सचिन
- फोटो : saratendulkar-instagram
इसके अलावा एक बात और, अंजलि उनकी इस कदर दीवानी हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर जाते थे तो इस दौरान वह न कुछ खाती थीं, न फोन उठाती थीं और न ही कहीं हिलती डुलती थीं। अंजलि एक गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता अनाबेल मेहता की पुत्री हैं।
तेंदुलकर के ससुर आनंद सात बार नेशनल ब्रिज चैंपियन रहे हैं। तेंदुलकर दंपति के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा का जन्म 12 अक्तूबर, 1997 को हुआ जबकि क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले अर्जुन ने सचिन के घर 24 सितंबर, 1999 को कदम रखा। मंगलवार ने सारा ने माता-पिता को शादी के 30वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने इस दौरान कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा- इस बेमिसाल जोड़ी के 30 साल पूरे होने का जश्न! साथ मिलकर, आपने एक ऐसा जीवन बनाया है जो उस तरह के प्यार से भरा है जो हम सभी को प्रेरित करता है। हमेशा के लिए और उससे भी आगे के लिए शुभकामनाएं।