यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास हुई जब स्नेहाशीष और अर्पिता स्पीडबोट सवारी का आनंद ले रहे थे। इसकी जानकारी अब सामने आई है। खुलासा स्नेहाशीष की पत्नी अर्पिता ने किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली और पत्नी अर्पिता बाल बाल बच गए। पुरी के समुद्र में जलक्रीड़ा का आनंद लेते समय स्नेहाशीष और अर्पिता की स्पीडबोट पलट गई, लेकिन दोनों को बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 3
स्नेहाशीष गांगुली (हरे रंग की शर्ट में)
- फोटो : BCCI
यह घटना शनिवार शाम को लाइटहाउस के पास हुई जब स्नेहाशीष और अर्पिता स्पीडबोट सवारी का आनंद ले रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के पास उपलब्ध एक वीडियो संदेश में अर्पिता ने कहा, 'भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए और समुद्र में जलक्रीड़ा की व्यवस्था सही तरीके से की जानी चाहिए। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी।'
घटना के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी नौका एक बड़ी लहर की चपेट में आकर पलट गई और वह तथा उनके पति सहित सभी यात्री समुद्र में गिर गए। उन्होंने कहा, 'शुक्र है कि ‘लाइफगार्ड’ द्वारा तुरंत कार्रवाई करने से हमारी जान बच गई।' घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘स्पीडबोट’ एक बड़ी लहर की चपेट में आने के बाद संतुलन खो बैठी और समुद्र में पलट गई।