फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बनी मोदी सरकार, सचिन-सहवाग समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने नरेंद्र मोदी को दिए बधाई संदेश

Fri, 24 May 2019 11:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
भारत में 17वें लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद गुरुवार (23 मई) को उसके परिणाम भी आ गए। चुनावों में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करने में सफल रही।



 
विज्ञापन

2 of 10
हरभजन - फोटो : social media
इस मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी नरेन्द्र मोदी को जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 10
रविन्द्र जडेजा - फोटो : social media
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर खिलाड़ियों से मिलते-जुलते और उनसे संवाद करते रहते हैं। शायद यही वजह है कि खिलाड़ियों के भी उनसे अच्छे संबंध हैं।

4 of 10
Sachin narendra modi
भारी बहुमत से जीत के बाद वीरेन्द्र सहवाग से लेकर सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, जडेजा से लेकर वीवीएस लक्ष्मण तक सभी क्रिकेटर ने नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन

5 of 10
सचिन - फोटो : social media
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी जी और बीजेपी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। नया और सुंदर भारत बनाने में देश आपके साथ है"।
 
विज्ञापन

6 of 10
वीरू - फोटो : social media
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "इंडिया जीत गया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने अपना फैसला दे दिया। नरेन्द्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई। उम्मीद है कि दूसरी पारी में भी भारत और बेहतर और नई उंचाइयों को छुएगा। जय हिन्द"।
 
विज्ञापन

7 of 10
हरभजन - फोटो : social media
हरभजन सिंह ने लिखा, "चुनाव को स्टाइल में जीतने के लिए नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी को बधाई"।
 

8 of 10
पार्थिव - फोटो : social media
पार्थिव पटेल ने सबसे पहले लिखा, " सही नेतृत्व, शानदार टीम, तेज रफ्तार और सही दिशा। सुरक्षित हाथों में भारत"।
 

9 of 10
जडेजा - फोटो : social media
रविन्द्र जडेजा ने भी लिखा, " मोदी जी की शानदार जीत सिर्फ विश्वास, स्थिरता और प्रगति का उदाहरण नहीं है बल्कि ये जीत है नाउम्मीदी पर उम्मीद की। दिल से शुभकामनाएं सर। हम सबको प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद नरेन्द्र मोदी।"
 
विज्ञापन

10 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
इनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें