फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले इन छह एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं श्रीसंथ, एक धोनी की 'खास' दोस्त थी

Fri, 02 Nov 2018 03:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
s.sreesanth
टीम इंडिया से बैन हो चुके क्रिकेटर एस श्रीसंत इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन-12 में खूब धूम मचा रहे हैं। साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण उनका करियर पूरी तरह से तबाह हो गया। वह पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। पांच साल पहले श्रीसंत की शादी साल 2013 में जयपुर की राजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी से हुई थी। मगर क्या आपको पता हैं कि शादी से पहले श्रीसंथ इन 6 एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। अगली स्लाइड में जानिए वो 6 एक्ट्रेसेस कौन हैंः
विज्ञापन

सुरवीन चावला

2 of 7
सुरवीन चावला
'हेट स्टोरी 2' फिल्म में नजर आ चुकी सुरवीन और श्रीसंथ की पहली मुलाकात साल 2008 में रिएलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती काफी बढ़ गई थी। ये दोनों कई बार एक साथ पार्टीज और हैंगआउट करते हुए स्पॉट किए गए थे, लेकिन 2009 में श्रीसंथ ने सुरवीन से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

मिनीषा लांबा

3 of 7
मिनीषा लांबा
सुरवीन के बाद श्रीसंत का अफेयर मिनिषा लांबा से चला। दोनों की मुलाकात साल 2009 में फिल्म अवार्ड फंक्शन के दौराम मकाऊ में हुई थी। मिनिषा को आपने फिल्म 'बचना ऐ हसीनों और किडनैप में देखा होगा। श्रीसंथ और मिनिषा का अफेयर कुछ दिन ही चला था। दोनों को कुछ पार्टीज और फंक्शन्स में साथ देखा गया था।

श्रिया सरन

4 of 7
श्रिया सरन
श्रिया और श्रीसंथ के अफेयर की खबरें 2008 में सुर्खियों में आई थीं। दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और इनका रिश्ता अगले लेवल पर जाने वाला था। लेकिन फिर अचानक श्रिया ने श्रीसंथ से ब्रेकअप कर लिया। श्रिया उस समय अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उनके पास प्यार और रोमांस के लिए समय नहीं था।



 
विज्ञापन

रिया सेन

5 of 7
रिया सेन
साल 2011 में रिया और श्रीसंथ की डेटिंग की खबरें खूब सुर्खिया बटोर रही थी। रिया इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थीं, लेकिन युवराज से दोस्ती खराब होने के डर से श्रीसंथ ने रिया से दूर ही रहना बहतर समझा। मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह से ब्रेकअप के बाद रिया ने श्रीसंथ से दोस्ती की।
विज्ञापन

शहजान पद्मसी

6 of 7
शहजान पद्मसी
बॉलीवुड की अभिनेत्री शहजान से भी श्रीसंथ के रिलेशन की खबरें एक समय में खूब जोरों पर थी। शहजान ने बॉलीबुड में रॉकेट सिंह फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि, बाद में शहजान ने कहा था कि हम दोनों एक अच्छे दोस्त हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राय लक्ष्मी

7 of 7
राय लक्ष्मी
राय लक्ष्मी साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं। राय लक्ष्मी ने 2017 में फिल्म 'जूली 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। श्रीसंथ और राय लक्ष्मी का अफेयर काफी सुर्खियों में था। ये अफेयर ज्यादा तो नहीं चला लेकिन ऐसा माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। एक समय में लक्ष्मी कैप्टन कूल के साथ कथित तौर पर करीबी रिश्ते में थी, लेकिन ये प्रेम कहानी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें