फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को टी-20 से बाहर करने पर पहली बार बोले कोहली, पंत की एंट्री की बताई यह वजह

Fri, 02 Nov 2018 03:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को दोहराया कि महेंद्र सिंह धोनी वनडे टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने युवा ऋषभ पंत के लिए जगह बनाने के मद्देनजर आगामी टी-20 में नहीं खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 10
कोहली ने भारत को घरेलू सरजमीं पर एक और श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘अगर मैं गलत नहीं हूं तो मुझे लगता है कि चयनकर्ता पहले ही इसे स्पष्ट कर चुके हैं। पहली बात तो... उनसे बात हो चुकी है। इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि मुझे यहां बैठकर यह सब समझाना चाहिए। मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ था, चयनकर्ता वो सबकुछ बता चुके हैं।' 
विज्ञापन

3 of 10
उन्होंने कहा, ‘मैं इस बातचीत का हिस्सा नहीं था इसलिए...चयनकर्ताओं ने जो बताया, वैसा ही हुआ था। मुझे लगता है कि लोग इस पर ज्यादा ही सोच विचार कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं यह आश्वस्त कर सकता हूं। वह अब भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं और मुझे लगता है कि टी-20 प्रारूप में ऋषभ जैसे खिलाड़ी को और मौका दिया जाना चाहिए।’ 

4 of 10
धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला की टीम में शामिल नहीं किया गया है और ऐसी भी संभावना है कि वह भारत के लिए खेल के इस छोटे प्रारूप में कभी नहीं खेलें। 
विज्ञापन

5 of 10
कोहली ने कहा, ‘वह नियमित तौर पर वनडे में हमारे लिए खेलते हैं इसलिए...अगर देखा जाए तो वह युवाओं को मदद करने की ही कोशिश कर रहे हैं और ऐसा कुछ नहीं है जैसा कि लोग सोच रहे हैं और मैं बतौर कप्तान निश्चित रूप से आपको आश्वस्त कर सकता हूं।’ 
विज्ञापन

6 of 10
वेस्टइंडीज श्रृंखला में अंबाती रायुडू और युवा गेंदबाज खलील अहमद के प्रदर्शन से खुश कोहली से जब इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम की चिंताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैदान पर लगातार प्रयत्न करते रहना अहम है।
विज्ञापन

7 of 10
उन्होंने कहा, ‘अगर हम मैदान पर बतौर क्षेत्ररक्षण टीम निरंतर हो सकते हैं तो इससे हमारे सभी विभागों में और निरंतरता आ जाएगी। मैदान में हम अब भी काफी सुधार कर सकते हैं। हमने अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों से बात की कि क्षेत्ररक्षण में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए और वे अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं।’

8 of 10
कोहली ने कहा, ‘हमें लगता है कि हम इस विभाग में सुधार कर सकते हैं। निश्चित रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दो अहम पहलू हैं। क्षेत्ररक्षण ऐसी चीज है जिस पर नियंत्रण किया जा सकता है और मैदान पर आपको इन सभी 11 खिलाड़ियों से इसकी जरूरत होती है।’

9 of 10
रवींद्र जडेजा की वापसी के बारे में पूछने पर कि क्या वह ऑलराउंडर स्थान के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं तो कोहली ने कहा कि सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने एशिया कप में वापसी के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

10 of 10
उन्होंने कहा, ‘यह निर्भर करता है। जब हार्दिक फिट होकर खेलने के लिये सही हो जाता है तो आपको देखना होगा कि विश्व कप में आप किस संयोजन के साथ जाना चाहोगे। अगर हार्दिक फिट होता है तो केदार भी स्पिन विकल्प बन सकता है।

हार्दिक के फिट होने से आपको चार सीमर के विकल्प भी मिलते हैं जिसमें केदार और एक और स्पिनर हो सकता है। टीम संतुलन में जडेजा भी अहम बन सकते हैं।’ 

कोहली ने कहा, ‘‘टेस्ट मैचों में भी मुझे लगता है कि उसने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। मुझे महसूस होता है कि वह अपने खेल को बखूबी समझता है। उसने खुद पर काफी मेहनत की है, विशेषकर सफेद गेंद से।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें