फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

Mon, 06 Feb 2017 11:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एस श्रीसंत - फोटो : ESPN
आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे टीम इंडिया के गेंदबाज एस. श्रीसंत का मानना है कि वो राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। सिर्फ श्रीसंत ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी का भी ऐसा ही मानना है।
विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

2 of 7
एस श्रीसंत
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष टी सी मैथ्यू का मानना है कि श्रीसंत एक बार फिर टीम में लौट सकते हैं। मैथ्यू ने कहा, “अगर 37 साल की उम्र में नेहरा टीम में वापिस लौट सकते हैं, तो 33 वर्षीय श्रीसंत भी ऐसा कर सकते हैं। श्रीसंत आज भी धारदार गेंदबाज हैं और लगातार कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।”
विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

3 of 7
एस श्रीसंत
साल 2013 में आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों, अजीत चंदीला तथा अंकित चवाण, को हिरासत में लिया गया। इन सभी को आईपीएल के दौरान स्पॉटफिक्सिंग के आरोप में दोषी पाया गया था।

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

4 of 7
एस श्रीसंत
बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉटफिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

5 of 7
एस श्रीसंत
श्रीसंत ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला, जहां भारत ने 28 साल बाद खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा श्रीसंत 2007 में साउथ अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्ककप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।
विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

6 of 7
एस श्रीसंत
श्रीसंत पर अब भी बीसीसीआई ने प्रतिबंध लगा रखा है। श्रीसंत को हाल ही में बीसीसीआई ने स्कॉटलैंड की टी-20 लीग में खेलने से भी रोक दिया गया। श्रीसंत का वापसी करना मुश्किल तो है, मगर नामुमकिन कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI उपाध्यक्ष मानते हैं कि श्रीसंत कर सकते हैं भारतीय टीम में वापसी

7 of 7
एस श्रीसंत
मौजूदा उम्र में उनके लिए फॉर्म और फिटनेस, दोनों ही बड़ी चुनौतियां होंगी। संभव है कि श्रीसंत के लिए अब अपने करियर को अलविदा कहने का समय आ गया है। शायद श्रीसंत खुद भी इस बात को समझते हैं, तभी वो कभी फिल्मों में या कभी राजनीति में अपने लिए बेहतर विकल्प तलाश नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें