हाल ही में इंग्लैंड को तीनों फॉर्मेट में धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के प्रबंधन से जुड़ा एक शख्स टीम की अंदरुनी खबरें बाहर के लोगों तक पहुंचाने का काम करत है।
विज्ञापन
इस शख्स पर लगा टीम इंडिया की नीजी खबरें ली करने का संगीन आरोप
2 of 7
निशांत अरोड़ा
- फोटो : twitter
यह आरोप लगा है टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा के ऊपर कि वो भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम की जानकारी और खूफिया बातें पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तक पहुंचाते हैं। निशांत 2015 विश्व कप के बाद से ही टीम के मीडिय मैनेजर हैं।
विज्ञापन
इस शख्स पर लगा टीम इंडिया की नीजी खबरें ली करने का संगीन आरोप
3 of 7
युवराज सिंह
एक सीनियर खिलाड़ी ने मीडिया से बात करते हुए निशांत के बारे में यह बातें बताई। हालांकि, इस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। निशांत अरोड़ा लंबे समय से मीडिया से जुड़े हैं और युवराज सिंह तथा हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं।
इस शख्स पर लगा टीम इंडिया की नीजी खबरें ली करने का संगीन आरोप
4 of 7
निशांत अरोड़ा
- फोटो : twitter
इस खिलाड़ी ने कहा कि निशांत का काम चीजों को आसान करना है। खिलाड़ियों के बीच गलतफहमी कि कौन उनकी बातें बाहर की दुनिया तक पहुंचा रहा है। यह मीडिया मैनेजर की जिम्मेदारी है। वो हर जगह अपना दखल देते हैं - ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम एकादश तक और जश्न के माहौल में।
विज्ञापन
इस शख्स पर लगा टीम इंडिया की नीजी खबरें ली करने का संगीन आरोप
5 of 7
अनुराग ठाकुर
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया के दो वरिष्ठ खिलाड़ियों ने निशांत अरोड़ा को लेकर अपनी नाराज़गी जताई है। उनका कहना था कि अरोड़ा ड्रेसिंग रूम की बातचीत में कुछ ज्यादा ही रहते हैं और फिर उन बातों को अनुराग ठाकुर तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
इस शख्स पर लगा टीम इंडिया की नीजी खबरें ली करने का संगीन आरोप
6 of 7
क्रिकेट
- फोटो : Cricket Country
इससे पहले भी निशांत अरोड़ा पर काफी आरोप लग चुके हैं। पिछले साल जब अगस्त में भारतीय टीम फ्लोरिडा में थी, तब अरोड़ा पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने अपने भाई को टीम होटल में खिलाड़ियों के लिए बने प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करवाया था।
इस शख्स पर लगा टीम इंडिया की नीजी खबरें ली करने का संगीन आरोप
7 of 7
अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
इसके अलावा, अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने इरादतन कोच अनिल कुंबले और एक खिलाड़ी के बीच दरार डालने की भी कोशिश की। इससे पहले निशांत अरोड़ा 'हितों के टकारव’ को लेकर भी फंसे थे। निशांत और आरोपों का चोली दामन सा रिश्ता है।