फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPvRCB: रॉयल ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब को धोया, ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो

Tue, 15 May 2018 12:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को बल्लेबाजों के लिए अधीन पिच पर किंग्स इलेवन पंजाब को सिर्फ 88 रन पर ऑलआउट किया और फिर 10 विकेट के विशाल अंतराल से मैच जीता। पूरा मैच महज 146 गेंदों में खत्म हुआ। आरसीबी ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब की पूरी टीम 15.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। फिर आरसीबी ने 49 गेंदों में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की इस एकतरफा जीत के ये खिलाड़ी हीरो रहे:
विज्ञापन

2 of 6
उमेश यादव
उमेश यादव- मैन ऑफ द मैच उमेश यादव ने पंजाब की शुरुआत ऐसी बिगाड़ी कि मेजबान टीम मैच में कभी वापसी ही नहीं कर पाई। यादव ने पारी के पांचवें ओवर में पंजाब के दोनों विस्फोटक ओपनर्स केएल राहुल (21) और क्रिस गेल (18) को चलता किया। इसके बाद उन्होंने एंड्रू टाई को अपना शिकार बनाया। टाई खाता भी नहीं खोल सके। यादव ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
विराट कोहली- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच काफी स्पेशल रहा। उन्होंने आईपीएल में अपने 3500 रन पूरे किए और सीजन में 500 रन के आंकड़े को भी पार किया। वह आईपीएल इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज बने, जिन्होंने पांच सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार किया। कोहली ने मैच में सिर्फ 28 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए और टीम की जीत पर मुहर लगाई।

4 of 6
parthiv patel - फोटो : file photo
पार्थिव पटेल- विकेटकीपर बल्लेबाज ने पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले फील्डिंग करते समय पटेल ने एक कैच और एक रनआउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने जमकर विस्फोट किए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 22 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। पटेल ने बल्लेबाजी के दौरान एक करारी कवर ड्राइव लगाई, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : File
युजवेंद्र चहल- विराट कोहली की टीम के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में केवल 6 रन दिए और एक महत्वपूर्ण विकेट झटका। चहल ने पंजाब को मार्कस स्टोइनिस (2) के रूप में चौथा झटका दिया, जो मेजबान टीम के लिए काफी तगड़ा झटका था। स्टोइनिस अपने दम पर मैच पलटना जानते हैं, लेकिन चहल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl
कॉलिन डी ग्रैंडहोम- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम आरसीबी की फील्डिंग के दौरान मैदान पर छाए रहे। उन्होंने सबसे पहले केएल राहुल का लाजवाब कैच लपका। इसके बाद उन्होंने मयंक अगरवाल (2) को विकेटकीपर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। कीवी ऑलराउंडर ने दो ओवर में केवल 8 रन खर्च करके एक सफलता हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें