फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड,  IPL इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

Mon, 14 May 2018 10:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें विश्व क्रिकेट का नंबर एक बल्लेबाज कहा जाता है। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो वनडे इंटरनेशनल या फिर टी-20, खेल के हर प्रारूप में उनका सिक्का चलता है। सोमवार को खेले गए IPL 2018 के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते हुए विराट ने ऐसी पारी खेली कि रिकॉर्ड बुक में एकबार फिर उनका नाम दर्ज हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 48वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कोहली ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया। KXIP द्वारा दिए गए 88 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पारी के 7वें ओवर में विराट 5वीं बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। कोहली से पहले आईपीएल में यह कमाल कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ipl
दरअसल, इस मैच से पहले विराट कोहली इस सीजन में अब तक खेले 11 मैच में 466 रन बना चुके थे। इस सीजन में 500 रन बनाने से विराट महज 34 रन दूर थे। आरसीबी की पारी का 7वां ओवर गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस लेकर आए। इस ओवर की  दूसरी गेंद पर पॉइंट की दिशा पर करारा चौका जमाते हुए विराट ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। इससे पहले कोहली 4 बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कोहली के अलावा केवल डेविड वॉर्नर ने 4 बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 88 रन का मामूली लक्ष्य रखा था, जिसे विराट कोहली और पार्थिव पटेल की तूफानी पारी के बूते आरसीबी ने आसानी से पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें