फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स, उमेश यादव और कोहली के नाम हुए 'विराट' रिकॉर्ड्स, RCB की जीत बनी स्पेशल

Sat, 14 Apr 2018 01:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने दो गेंदें शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 11
एबी डीविलियर्स
आरीसीबी की जीत के हीरो उमेश यादव और एबी डीविलियर्स रहे। यादव ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं डीविलियर्स ने 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स बने। चलिए नजर डालते हैं:
विज्ञापन

3 of 11
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर की 26वीं फिफ्टी जमाई। वह आईपीएल में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर काबिज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 36 फिफ्टी जमाई हैं। डीविलियर्स कैरीबियाई ओपनर क्रिस गेल के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। मार्श ने 21 अर्धशतक जमाए हैं।

4 of 11
सरफराज खान
आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब आरसीबी के दो बल्लेबाज बेंगलुरु में एक ही मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जहीर खान और कैमरन वाइट। फिर 2008 में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली और मिस्बाह उल हक। अब 2018 में ब्रेंडन मैकुलम और सरफराज खान बिना खाता खोले डगआउट लौटे।
विज्ञापन

5 of 11
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2018 का 100वां छक्का जमाया। टूर्नामेंट का पहला छक्का मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया था।
विज्ञापन

6 of 11
विराट कोहली - फोटो : file photo
आईपीएल में विराट कोहली को आउट करने वाले मुजीब उर रहमान पांचवें स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में कोहली को शेन वॉर्न, पियूष चावला, नितीश राणा और सुनील नरेन आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
विराट कोहली - फोटो : ipl
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक स्थान पर 200 चौके मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को हासिल की।

8 of 11
उमेश यादव - फोटो : ipl
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा बार तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं उमेश यादव। उन्होंने इस मामले में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ पांच बार एक पारी में तीन विकेट लिए हैं।

9 of 11
उमेश यादव - फोटो : ipl
उमेश यादव ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कुल 21 विकेट लिए हैं, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक फ्रैंचाइजी के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। यादव ने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक फ्रैंचाइजी के खिलाफ 20 विकेट चटकाए हैं।

10 of 11
आरोन फिंच - फोटो : ipl
आरोन फिंच ने आईपीएल में कुल 7 फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फिंच ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स, 2011-12 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2015 में मुंबई इंडियंस, 2016-17 में गुजरात लायंस और अब किंग्स इलेवन पंजाब। इससे पहले पार्थिव पटेल, थिसारा परेरा और दिनेश कार्तिक 6-6 फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

11 of 11
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
आरसीबी ने एबी डीविलियर्स की अंतिम एकादश में मौजूदगी में 11 मैचों के बाद जीत का स्वाद चखा। इससे पहले जिन 11 मैचों में एबी डीविलियर्स आरसीबी की तरफ से खेले, उसमें टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें