इंडियन टी-20 लीग में बैंगलोर ने रविवार को 39वें मुकाबले में चेन्नई को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में एक वक्त तक आसान जीत की तरफ बढ़ रह बैंगलोर के लिए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 26 रनों की दरकार थी, लेकिन कप्तान धोनी की साहसी पारी ने प्रतिद्वंद्वियों के होश उड़ा दिए। आइए जानते हैं कैसा था आखिरी ओवर का रोमांच...