फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होती है थप्पड़ प्रतियोगिता, जोरदार तमाचा खाकर भी खड़े रहने वाला ही बनता है विजेता

Mon, 22 Apr 2019 11:56 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Social media
आपने आजतक ऐसी प्रतियोगिता के बारे में नहीं सुना होगा, जिसमें थप्पड़ों की बरसात होती हो। इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा थप्पड़ खाने और बर्दाश्त करने वाला ही विजेता बनता है। इस थप्पड़ प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Social media
रूस के क्रास्नोयायासर्क में कुछ दिनों पहले ही इस अजीबोगरीब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नाम है पुरुष थप्पड़ चैंपियनशिप। शायद यह दुनिया की पहली ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें एक इंसान दूसरे इंसान को जोरदार थप्पड़ मारता है। 
विज्ञापन

3 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Youtube
इस प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, दो पुरुष खिलाड़ियों को एक टेबल के विपरीत छोर पर खड़ा कर दिया जाता है और दोनों खिलाड़ी बारी-बारी से एक दूसरे को जोरदार थप्पड़ जड़ते हैं। 

4 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Youtube
एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी को तब तक थप्पड़ मारना होता है, जब तक कि वो हार न मान जाए। हैरानी की बात तो ये है कि इस खेल में किसी भी खिलाड़ी को अपने बचाव की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Youtube
इस अजीबोगरीब प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, इसमें एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की कोई समय-सीमा नहीं है। जब तक दोनों खिलाड़ियों में से कोई एक खिलाड़ी थप्पड़ खा-खा कर हार न मान ले, तब तक यह प्रतियोगिता चलती रहती है। अगर किसी खिलाड़ी की थप्पड़ खाने की सहन शक्ति खत्म हो जाती है तो उसे हारा हुआ घोषित किया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Youtube
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आप देख सकते हैं कि दो लोग किस तरह एक-दूसरे को जोरदार थप्पड़ मारते हैं। इस दौरान एक शख्स थप्पड़ खाकर बेहोशी की हालत में चला जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Youtube
यह प्रतियोगिता वासिली कामोट्सकी नामक शख्स और एक दूसरे शख्स के बीच होती है, जिसमें वासिली अपने विरोधी खिलाड़ी को ऐसा जोरदार तमाचा जड़ते हैं कि वो लगभग बेहोश ही हो जाता है, जबकि वासिली पर अपने विरोधी के थप्पड़ का कोई खास असर नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन

8 of 8
थप्पड़ प्रतियोगिता - फोटो : Youtube
इस साल इस प्रतियोगिता का विजेता वासिली कामोट्सकी को घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इनाम के तौर पर 30 हजार रूसी रूबल यानी करीब 31 हजार रुपये मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें