फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच से पहले न्यूजीलैंड को टेलर की सलाह, बोले- विराट के बजाय पूरी टीम पर रखें पैनी निगाह 

Tue, 22 Jan 2019 08:42 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर ने सोमवार को अपनी टीम से आग्रह किया कि वह सीमित ओवरों की आगामी सीरीज में केवल रन मशीन विराट कोहली पर ध्यान देने के बजाय भारत के शीर्ष क्रम पर ध्यान केंद्रित रखे। इस दौरे की शुरुआत बुधवार को यहां पहले वन-डे से होगी। भारत इस दौरे में 5 वन-डे के अलावा 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रॉस टेलर
ऑस्ट्रेलिया ने हाल में टेस्ट सीरीज में कोहली को रोकने पर अधिक ध्यान दिया लेकिन वह चेतेश्वर पुजारा थे जिन्होंने उनके लिए परेशानी खड़ी की और ऐतिहासिक सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेलर नहीं चाहते कि उनकी टीम भी यही रवैया अपनाए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रॉस टेलर - फोटो : file photo
टेलर ने स्टफ.सीओ.एनजेड से कहा, 'वह शानदार बल्लेबाज हैं, वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। हर कोई उन पर ध्यान केंद्रित करेगा लेकिन उनके शीर्ष क्रम में दो बेहतरीन ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन हैं जिनके बाद कोहली बल्लेबाजी के लिए आते हैं।'

4 of 5
रॉस टेलर - फोटो : file photo
टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में अंगुली में चोट के बाद पहली बार मैकलीन पार्क में पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, 'मैं अब टीम में अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझता हूं। मैंने अपने खेल पर काम किया और शुरू से स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करता हूं। स्पिनरों के खिलाफ अलग अवसरों पर अलग तरह के शॉट लगाने से मेरे खेल में सकारात्मक बदलाव आया है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ross taylor - फोटो : File photo
उन्होंने कहा, 'आप इंसान हैं और आपको नए सिरे से शुरुआत करनी होती है और भारत के खिलाफ खेलना रोमांचक होगा।' इनपुट-भाषा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें