भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी यानी बुधवार को पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस वक्त दमदार फॉर्म में नजर आ रही है। हाल ही में कंगारुओं को उसी की सरजमीं पर हराने के बाद भारत की नजर न्यूजीलैंड को पस्त करने का है।
अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 101 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत को 51 में जीत, 44 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि पांच मैचों के नतीजे नहीं निकले। इस हिसाब से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रही है। वहीं, नेपियर की यदि बात करें तो इस मैदान पर भारत ने छह मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है।
इस लिहाज से पहले वन-डे में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर भारत टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है।
आइए जानते हैं कि विराट की अगुआई में टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले मैच में न्यूजीलैंड को मात देने उतर सकती है?