फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की बढ़ी टेंशन, न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप हैं 'हिटमैन', 10 साल के आंकड़े हैं सबूत

Tue, 22 Jan 2019 08:41 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kohli and rohit
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इस दौरे पर पांच वन-डे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
पहले वन-डे मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया की दरवाजे पर एक बड़ी मुश्किल ने दस्तक दे दी है। दरअसल टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कीवी टीम के खिलाफ इतना खराब है कि उनसे किसी बड़े स्कोर की अपेक्षा करना गलत साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा
साल 2018 में विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा 2009 में पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर आए थे। कीवी टीम से पांच बार उनका सामना हुआ है, दो बार न्यूजीलैंड में और एक बार घरेलू मैदानों पर।

4 of 5
rohit sharma
दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ही उनका रिकॉर्ड सबसे ज्यादा खराब है। इन पांच मौकों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 16 पारियों में 35.53 की औसत से सिर्फ 533 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा
रोहित ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बाद कीवी टीम के खिलाफ ही सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के सामने भी वह सबसे ज्यादा फ्लॉप हुए हैं। पिछले नौ सालों में साउदी ने रोहित को 141 गेंदों पर 98 रन देकर पांच बार आउट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें