फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के लिए आगामी सीरीज महत्वपूर्ण, निशाने पर होंगे सहवाग के दो बड़े रिकॉर्ड्स

Mon, 21 Jan 2019 11:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। वह अब क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शुमार हैं। विराट एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं और कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। विराट कोहली के लिए अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण हो चुकी है क्योंकि उनके निशाने पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के दो रिकॉर्ड्स हैं।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक वन-डे में पांच शतक जमाए हैं। कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। नजफगढ़ के नवाब ने छह शतक जमाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kohli and tendulkar
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वन-डे शतक जमाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने कीवी टीम के खिलाफ पांच शतक जमाए हैं। कोहली इस समय संयुक्त रूप से तेंदुलकर के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

4 of 5
virat kohli
इसके अलावा विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सहवाग को पीछे छोड़ने से केवल 4 रन दूर हैं। सहवाग 23 पारियों में 1157 रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोहली के अब तक 19 पारियों में 1154 रन हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर के 1750 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न तीन मैचों की वन-डे सीरीज में एक शतक जमाया था और उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में वह दो शतक जमाकर सहवाग के दोनों रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें