फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: जानें टी20 में कैसी रही रोहित की वापसी, कभी खिलाड़ियों के नाम भूले तो कभी पारा सातवें आसमान पर रहा

Fri, 12 Jan 2024 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

रोहित ने पहले कुलदीप यादव का नाम लिया और फिर उन्होंने कुलदीप तो खेल रहे हैं। फिर उन्हें याद आया कि कुलदीप प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वह फिर हंसने लगे। उस रन आउट विवाद को छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर रोहित की वापसी शानदार रही।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद टी20 में वापसी की। नवंबर 2022 के बाद पहली बार वह गुरुवार को टीम इंडिया की तरफ से कोई टी20 मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि, बल्लेबाजी के नजरिए से देखें तो उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही, लेकिन फील्डिंग से लेकर कप्तानी तक बाकी सभी बॉक्स में उन्होंने सफलतापूर्वक टिक किए। मैच के दौरान हमें कप्तान रोहित का नैसर्गिक अंदाज भी देखने को मिला जब वह टॉस के दौरान खिलाड़ियों के नाम भूल गए। वहीं, कुछ मौकों पर वह आपा खोकर खिलाड़ियों पर नाराजगी जाहिर करते भी दिखे।

टॉस के वक्त खिलाड़ियों के नाम भूले
विज्ञापन

2 of 7
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं टॉस की, तो जब रोहित आए और उन्होंने टॉस जीता तो मुरली कार्तिक से बातचीत के दौरान रोहित प्लेइंग-11 भूल गए। वह बोलते-बोलते रुक गए और फिर मुस्कुराने लगे। वह उन खिलाड़ियों के नाम ले रहे थे जो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने संजू सैमसन, आवेश खान और यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। फिर वह चौथा नाम भूल गए। रोहित ने पहले कुलदीप यादव का नाम लिया और फिर उन्होंने कुलदीप तो खेल रहे हैं। फिर उन्हें याद आया कि कुलदीप प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वह फिर हंसने लगे। मैच के दौरान ज्यादातर समय रोहित कवर्स या मिड ऑफ पर फील्डिंग करते दिखे। 


गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते दिखे रोहित
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान मोहाली के ठंडे मौसम में काफी बार उन्हें गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते देखा गया। इतना ही नहीं गेंद कई बार उनके हाथ पर लगी। इससे उन्हें चोट भी महसूस हुआ। उन्होंने अच्छी फील्डिंग तो की, लेकिन उसके बाद की चोट उनके चेहरे पर देखी जा सकती थी। रोहित ने जब इब्राहिम जादरान का कैच लिया तो उनके चेहरे पर दर्द देखा जा सकता था। इसके लिए वह समय-समय पर गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते दिखे थे, ताकि उनके हाथ गर्म रहें। एक बार तो अंपायर ने उन्हें बार-बार ऐसा करने से रोक दिया। 


रोहित से ओमरजई का कैच छूटा

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित से अजमतुल्लाह ओमरजई का एक कैच भी छूटा। वह तब शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने शिवम दुबे की गेंद पर हवा में उछलकर एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। कप्तानी में भी रोहित का अनुभव टीम इंडिया के काम आया। भारतीय टीम अर्शदीप और मुकेश के रूप में सिर्फ दो फ्रंटलाइन पेसर्स के साथ मैदान पर उतरी थी और टीम में अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन स्पिनर्स थे। शिवम दुबे टीम में छठे गेंदबाजी ऑप्शन थे। रोहित ने गेंदबाजी विकल्पों का बखूबी इस्तेमाल किया और अपने गेंदबाजों से अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी कराई। 


कप्तानी में भी अव्वल रहे रोहित
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने पावरप्ले में गेंदबाजी की, जबकि रवि बिश्नोई को बीच के ओवरों के लिए बचाया। रोहित ने सुंदर को 19वें ओवर में भी गेंदबाजी दी। मैच के बाद रोहित ने कहा कि उनके गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी के लिए तैयार रहने चाहिए। सुंदर ने 19वें ओवर में 13 और अर्शदीप ने 20वें ओवर में 15 रन दिए, इसके बावजूद भारतीय टीम अफगानिस्तान को 158 रन पर रोकने में कामयाब रही। इसके अलावा रोहित ने कप्तानी में ओवर रेट का भी बखूबी ख्याल रखा। नए नियम के तहत तीन बार 60 सेकंड के अंदर ओवर शुरू करने में विफल रहने पर बल्लेबाजी टीम को पांच रन पेनल्टी के तौर पर दिए जाएंगे। जब भारत ने 20वां ओवर शुरू किया वह दो ओवर्स आगे थे। 

रन आउट होने पर रोहित ने आपा खोया
विज्ञापन

6 of 7
शुभमन गिल (बाएं) पर रोहित (दाएं) का गुस्सा फूटा - फोटो : सोशल मीडिया
सबकुछ ठीक ठाक था लेकिन फैंस रोहित के बल्ले से रन निकलने हुए भी देखना चाहते थे। जो प्रभाव रोहित ने वनडे विश्व कप में छोड़ा था, फैंस उसी रंग में हिटमैन को देखना चाहते थे। विश्व कप में रोहित ने पावरप्ले में 135.01 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। हालांकि, पहली गेंद को अच्छे से टाइम करने के बावजूद वह दूसरी गेंद पर खाता खोले बिना रन आउट हो गए। उन्होंने आगे निकलकर गेंद को खेला, लेकिन शॉर्ट मिड ऑफ पर जादरान ने गेंद रोक ली।

रोहित ने एक रन की कोशिश की और दौड़ते हुए दूसरे छोर (नॉनस्ट्राइकर एंड) पर पहुंच गए, लेकिन शुभमन के साथ तालमेल की कमी की वजह से वह रन आउट हो गए। आउट होने के बाद रोहित का गुस्सा शुभमन पर फूटा और वह उन पर झल्लाते दिखे। रोहित और गुस्सा आम बात है, लेकिन इस मैच में वह शायद ही कभी अपना आपा खोते दिखे थे। यहां तक कि रवि बिश्नोई ने जब रन आउट का मौका गंवाया था और शिवम दुबे ने आसान कैच छोड़ था, तब भी वह शांत दिखे थे। हालांकि, रन आउट के बाद रोहित का पारा सातवें आसमान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ओवरों के बाद जब फिर से रन आउट का रिप्ले दिखाया गया तो रोहित शांत हो चुके थे और वह ड्रेसिंग रूम में मुस्कुराते दिखे थे। रोहित ने मैच के बाद इस पर बातचीत भी की। उन्होंने कहा- ऐसी चीजें होती रहती हैं। जब यह होता है तो आप हताश महसूस करते हैं। आप मैदान पर जाना चाहते हैं और टीम के लिए स्कोर करना चाहते हैं। सब कुछ आपके पक्ष में नहीं जाता है। हमने मैच जीता, यह ज्यादा जरूरी है। मैं चाहता था कि शुभमन गिल अपनी पारी को और लंबी खींचें क्योंकि वह अच्छा खेल रहे थे। हालांकि, वह भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उन्होंने छोटी मगर उपयोगी पारी खेली।

इस सीरीज में रोहित को दो मैच और खेलने हैं और इसके बाद उन्हें इस प्रारूप में आईपीएल में भी कम से कम 14 मैच खेलने को मिलेंगे। हालांकि, एक अंतरराष्ट्रीय मैच का दबाव अलग होगा। ऐसा उन्होंने खुद टॉस के समय कहा था। टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी टी20 सीरीज है और बल्लेबाजी में हिटमैन ने उसमें से एक मौका गंवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें