फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nidahas Trophy: 5 टॉप प्लेयर्स करेंगे रेस्ट, 'हिटमैन' होंगे टीम इंडिया के कप्तान

Sat, 24 Feb 2018 09:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
श्रीलंका में होने वाली टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया के टॉप-5 क्रिकेटरों कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी जाएगी। इसके साथ ही टीम में कई युवाओं को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थकाऊ सीरीज के दौरान खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच सहमति बनी कि टॉप क्रिकेटरों को आराम की जरुरत है। टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा शनिवार को तीसरे टी20 इंटरनेशनल के साथ खत्म होगा। सूत्र ने कहा, 'इतने व्यस्त दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद इन खिलाड़ियों को ट्राई सीरीज में भेजने का क्या पॉइंट बनता है।'

4 of 5
रिषभ पंत
चयनकर्ता रविवार को नए खिलाड़ियों के नाम पर विचार कर सकते हैं। केदार जाधव भी चोटिल हैं, ऐसे में टीम इंडिया में 6 खिलाड़ियों की जगह बन सकती है। टीम इंडिया के सिलेक्शन पैनल के चेयरमैन एमएसके प्रसाद और एक चयनकर्ता ने दिल्ली और आंध्र के बीच विजय हजारे के मैच के बाद ऋषभ पंत से बातचीत की। ऐसी संभावना है कि पंत निदाहास ट्रॉफी में धोनी की जगह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : bcci
बता दें कि ट्राई सीरीज का पहला मैच 6 मार्च को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

निदाहास ट्रॉफी का कार्यक्रम इस प्रकार है:

6 मार्च- श्रीलंका vs टीम इंडिया

8 मार्च- बांग्लादेश vs टीम इंडिया

10 मार्च- श्रीलंका vs बांग्लादेश

12 मार्च- श्रीलंका vs टीम इंडिया

14 मार्च- टीम इंडिया vs बांग्लादेश

16 मार्च- श्रीलंका vs बांग्लादेश

18 मार्च- फाइनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें