रोहित शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। 'हिटमैन' ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया और उनकी टीम ने श्रीलंका को 88 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। जानिए उनके रिकॉर्ड शतक का राज आगे की स्लाइड में:
विज्ञापन
2 of 6
rohit sharma
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपने रिकॉर्ड शतक के बारे में बात करते हुए कहा, 'मंच सजा हुआ था। बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी थी। मैंने गेंद की लाइन को भांपकर शॉट खेलने की कोशिश की, जो हमेशा करता हूं। मैंने इस पर पिछले कुछ महीनों से काम किया है। पिच पर जाकर खेलने में मजा आया।'
विज्ञापन
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
30 वर्षीय रोहित ने साथ ही बताया कि टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जमाना आसान नहीं। इसके साथ ही उन्होंने वो राज भी खोला कि इंदौर के होलकर स्टेडियम पर रिकॉर्ड शतक कैसे बना सके। टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जमाना आसान नहीं। चूकी हमें लक्ष्य का पीछा नहीं करना था, इसलिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे।' यही वजह रही कि रोहित शर्मा रिकॉर्ड शतक बनाने में कामयाब रहे।
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित ने अपने जोड़ीदार केएल राहुल की भी जमकर तारीफ की और कहा, 'राहुल ने शानदार शुरुआत की। वो अच्छे फॉर्म में हैं। मैंने भी ज्यादा शॉट लगाने पर ध्यान केंद्रित नहीं किया। मैं अपने शॉट्स की टाइमिंग पर निर्भर था।'
विज्ञापन
5 of 6
team india
- फोटो : BCCI
इसके साथ ही कप्तान रोहित ने टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रिस्ट स्पिनर्स पर बहुत भरोसा है। उन्होंने हमेशा मैच में हमारी वापसी कराई है। ये दोनों स्पिनर्स कभी हार नहीं मानते। रक्षात्मक होने के बजाय ये दोनों विकेट लेने की फिराक में रहते हैं। इसका उन्हें परिणाम भी मिलता है। कुलदीप ने हमारे लिए पूरी तरह मैच बदल दिया। मुझे बहुत खुशी है।'
बकौल रोहित, 'मुझे हमेशा विश्वास था कि गेंदबाज हमारी मैच में वापसी कराते हैं। हार्दिक ने भी बताया कि वो क्या करना चाहते हैं और एक कप्तान के लिए इससे अच्छी बात कुछ और नहीं होती। हम इस पर ज्यादा काम कर रहे हैं। मैदान पर इसके परिणाम मिलते हैं। मैंने अपने गेंदबाजों से सिर्फ इतना कहा कि वो अपने आप को प्रोत्साहित करें। वो अपनी योजनाओं पर डटे रहे और इसका उन्हें नतीजा भी मिला।'