ROHIT SHARMA SOURAV GANGULY
- फोटो : file photo
बता दें कि रोहित शर्मा इस मुकाबले में काफी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 89 गेंदों में 4 चौके की मदद से 56 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने दो रिकॉर्ड भी बनाए। रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की है।