टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बेहद खास होगा। वो 300 टी20 मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इसी के साथ मुंबई के बल्लेबाज एमएस धोनी (301) और सुरेश रैना (300) के विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
kieron pollard
वैसे, विश्व में कुल 14 क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने 300 या इससे अधिक टी20 मुकाबले खेले हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड 451 मैचों के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rohit sharma 100
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से 94 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। भारत ए और घरेलू टीम मुंबई की तरफ से हिटमैन ने शेष मैच खेले हैं।
4 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा जब बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे तो उनके पास एक और उपलब्धि अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। रोहित शर्मा (102) को न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (दोनों के 103 छक्के) को पीछे छोड़ने के लिए दो छक्के जमाने की दरकार है। ऐसा करते ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
बता दें कि रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं चला था। वह केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। अब हिटमैन बुधवार को अपनी उपलब्धि को विशेष बनाते हुए बड़ी पारी खेलकर फैंस का दिल खुश करना चाहेंगे।