फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ODI Ranking: 'हिटमैन' को दोहरे शतक का मिला ईनाम, धवन की बल्ले-बल्ले

Tue, 19 Dec 2017 09:28 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
श्रीलंका के खिलाफ शानदार वन-डे सीरीज के बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में जबर्दस्त फायदा मिला है। आईसीसी द्वारा सोमवार को जारी वन-डे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित को दो स्थान का फायदा हुआ है, जिसकी वजह से वो पांचवें स्थान पर पहुंचे। बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
यह पहला मौका है जब 'हिटमैन' रोहित ने 800 अंकों का आंकड़ा पारी किया। हालांकि, रोहित के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीसरा स्थान थी, जो उन्होंने फरवरी 2016 में हासिल की थी। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में दोहरा शतक बनाने के बाद रोहित ने करियर के सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किए थे। तब उनके 825 अंक हुए थे। मगर तीसरे वन-डे में वो 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसकी वजह से उन्होंने साल का अंत 816 अंको के साथ किया।
विज्ञापन

3 of 6
शिखर धवन - फोटो : File
रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। इसकी मदद से धवन एक स्थान के सुधार के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए निर्णायक वन-डे में नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

4 of 6
d - फोटो : espncricinfo
गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल ने 23 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए 28वां स्थान हासिल किया। चहल ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 6 विकेट लिए थे। वहीं चाइनामैन कुलदीप यादव भी 16 स्थान के फायदे के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 56वें स्थान पर पहुंचे। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 10 स्थान का फायदा हुआ और अब वो 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
upul tharanga - फोटो : File
श्रीलंका की तरफ से उपुल थरंगा को 15 स्थान का फायदा पहुंचा और वो 36वें स्थान पर पहुंचे हैं। थरंगा के खाते में 571 अंक हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला भी सात स्थान के सुधार के साथ 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंजलो मैथ्यूज
तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को 14 स्थानों का फायदा हुआ और अब वो 22वें क्रम पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी 9 स्थान के फायदे के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर काबिज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें