फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके 'हिटमैन' रोहित शर्मा, विंडीज ने बिगाड़ा जश्न

Wed, 24 Oct 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। रोहित 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हुए। विंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने उन्हें हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए केवल एक छक्के की दरकार थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए पहले वन-डे में रोहित शर्मा ने 8 हवाई फायर करके अपने छक्कों की संख्या 194 पहुंचाई थी। भारतीय बल्लेबाजों में वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
माही ने 210 छक्के लगाए हैं। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिनके नाम 195 छक्के दर्ज है। 194 छक्कों के साथ रोहित शर्मा तीसरे, 190 के साथ सौरव गांगुली चौथे और 155 छक्कों के साथ युवराज सिंह पांचवें स्थान पर हैं। अगर रोहित आज अपनी पारी में एक छक्का जमा देते तो तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच जाते। बहरहाल, कैरीबियाई टीम ने उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने से रोक दिया।

4 of 5
rohit sharma
वैसे, अगर विश्व स्तर पर देखा जाए तो सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी 351 छक्के जमाकर बादशाह बने हुए हैं। क्रिस गेल 275 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सनथ जयसूर्या 270 तीसरे, एमएस धोनी (217) चौथे, एबी डीविलियर्स (204) पांचवें, ब्रेंडन मैकुलम (200) छठें और सचिन तेंदुलकर (195) सातवें स्थान पर हैं।



नोट- इसमें खिलाड़ियों द्वारा आईसीसी, एशियाई टीम और अपने देश के लिए लगाए छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sachin tendulkar
इसके अलावा रोहित शर्मा वन-डे में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिह हैं। इस मामले में शीर्ष पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 272 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व आतिशि ओपनर सनथ जयसूर्या 263 छक्कों के साथ मौजूद हैं। रोहित शर्मा 172 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। सचिन तेंदुलकर 167 छक्कों के साथ चौथे और एडम गिलक्रिस्ट 144 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें