फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, IPL के दौरान घायल रोहित शर्मा

Wed, 10 Apr 2019 04:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबरे है। 15 अप्रैल को टीम का ऐलान करने वाली है और ठीक घोषणा से पहले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा घायल हो गए हैं। वह मैदान पर अपना पैर पकड़कर सहारा लेकर चलते हुए दिखाई दिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक वानखेड़े में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा रनिंग करते हुए अचानक अपना पांव पकड़कर खड़े दिखाई दिए। कुछ कदम चलने के बाद वह जमीन पर लेट गए। मुंबई के फिजियो नितिन पटेल रोहित की मदद करने के लिए फौरन मैदान पर पहुंचे। मैदान पर थोड़ा उपचार देने के बाद वह वह उन्हें ग्राउंड से बाहर ले आए। रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम तक बिना सहारे के चलकर गए।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा
हालांकि अब तक रोहित शर्मा की चोट पर टीम ने कोई बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हो गए थे। वर्ल्ड कप को देखते हुए इस बारे में भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक क बता दिया गया था जिसके बाद उनका उपचार  हुआ और वह फिट होकर मैदान पर लौटे।

4 of 5
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की टीम को बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला करना है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन के सामने मुंबई होगी। मुंबई भी इस मैच में हैदराबाद को हराकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
VIRAT KOHLI MS DHONI ROHIT SHARMA
उस मैच में अल्जारी जोसेफ ने छह विकेट लेकर हैदराबाद को हार के लिए विवश कर दिया था। पंजाब ने अपने आखिरी तीनों मैच घर में खेले हैं और जीत हासिल की है। दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें