फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 का यह वर्ल्ड चैंपियन हुआ क्रिकेट से दूर, द्रविड़ ने बताया टीम में एंट्री का फार्मूला

Wed, 10 Apr 2019 04:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नगरकोटी - फोटो : social media
अपनी गेंदबाजी और रफ्तार से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और फिर पहली बार में ही इंडियन टी-20 लीग में शामिल हो गए। इन्हें 3.2 करोड़ रुपए की मोटी रकम के साथ कोलकाता ने अपनी टीम में शामिल किया।  मात्र 18 साल की उम्र में 149km/h की रफ्तार से गेंद फेंककर उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली समेत इयान बिशप जैसे दिग्गजों की वाहवाही लुटी।
विज्ञापन

2 of 5
गांगुली ट्वीट - फोटो : social media
गांगुली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए तारीफ भी की थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नगरकोटी - फोटो : social media
विश्व कप जीतने के बाद जहां साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं वहीं नागरकोटी चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं। इसी वजह से वह पिछले साल और फिर इस साल आईपीएल में हिस्सा भी नहीं ले पाए।

उनके पैर और पीठ में चोट है और इसका इलाज भी हो चुका है। अभी वह नेशनल क्रिकेट अकादमी बैंगलोर में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हालांकि वह कब तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे यह बताना मुश्किल है।



 

4 of 5
नगरकोटी - फोटो : social media
निराश हुए नागरकोटी
तेज गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग से अपनी पहचान बनाने वाले नागरकोटी ने हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात की। इस दौरान वह अपने चोट को लेकर काफी भावुक और निराश दिखे। 

उन्होंने कहा “19 साल की उम्र में मुझे तेज गेंदबाजी और गेंदबाजी करनी चाहिए थी। लेकिन यहां मैं खेल भी नहीं रहा हूं, पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा हूं, चोटिल हूं, घर से दूर हूं और फिट होने की कोशिश कर रहा हूं वो भी तब जब मेरे दोस्त आईपीएल और इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द्रविड़-नगरकोटी - फोटो : social media
कोच राहुल द्रविड़ का मिला साथ
नागरकोटी ने बताया कि राहुल द्रविड़ ने इस दौरान उन्हें काफी समझाया है। द्रविड़ इंडिया-ए की सीरीज के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी गए थे। वहां द्रविड़ को नागरकोटी के बारे में पता चला।

उसके बारे में नागरकोटी ने कहा “सर (द्रविड़) ने मुझसे कहा, 'आप एक या दो आईपीएल सीजन मिस करते हैं तो इससे जीवन समाप्त नहीं हो जाता है। आपको भारत के लिए खेलना है। आपको उसके लिए मजबूत होना होगा।'

कमलेश ने वापसी पर कहा 'मैं जल्दी ही नए अवतार में वापसी करूंगा वो भी उसी रफ्तार साथ'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें