फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने किया फैंस को निराश, जिस मैदान पर खूब बनाए रन वहां इस तरह हुए फ्लॉप

Tue, 05 Mar 2019 02:08 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में फैंस को निराश कर दिया। रोहित नागपुर में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारतीय ओपनर का नागपुर में रिकॉर्ड शानदार है और ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वो दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

2 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा के लिए मौजूदा सीरीज अब तक अच्छी नहीं बीत रही है। वह पहले वन-डे में 66 गेंदों में पांच चौके की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। टीम इंडिया और फैंस को उम्मीद थी कि दूसरे वन-डे में 'हिटमैन' जोरदार वापसी करेंगे क्योंकि नागपुर में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन हैं। भारतीय बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां दो वन-डे खेले, जिसमें 102.00 की जबरदस्त औसत से 204 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 5
rohit sharma australia
रोहित शर्मा ने नागपुर में दो शतक भी जमाए हैं। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में आखिरी वन-डे अक्टूबर 2017 में हुआ था। तब रोहित ने 125 रन की उम्दा पारी खेली थी और टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम किया था। रोहित शर्मा को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

4 of 5
रोहित शर्मा
हालांकि, रोहित शर्मा मंगलवार को पूरी तरह फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा पारी के पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस द्वारा किए पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित थर्ड-मैन में एडम जंपा को कैच थमाकर लौटे।

रोहित शर्मा वन-डे में कुल 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। हालांकि, रोहित के लिए बुरी बात यह रही कि वो पहली बार घरेलू जमीन पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit dhawan
रोहित शर्मा का फ्लॉप होना टीम इंडिया के लिए भी चिंता का सबब बनते जा रहा है। भारत की ओपनिंग जोड़ी क्लिक नहीं कर पा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में रोहित-शिखर की जोड़ी केवल चार रन जोड़ सकी थी जबकि दूसरे वन-डे में यह जोड़ी खाता भी नहीं खोल सकी। भारत की सलामी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने से केवल 77 रन दूर है। वैसे, वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने वाली रोहित-शिखर की जोड़ी दूसरे नंबर पर होगी। अब देखना होगा कि यह रिकॉर्ड किस मैच में पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें