पल्लेकल में श्रीलंका के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में गुरुवार को अपनी पारी में 13 वां रन बनाते ही भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। पिछले कुछ सालों से बेहतरीन क्रिकेट खेलने वाले रोहित से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें हैं। इसको ध्यान में रखते हए रोहित भी लगातार अपने को प्रूव कर रहे हैं। श्रीलंका की सरजमीं में रोहित का रिकॉर्ड अब तक अच्छा नहीं रहा है। लिहाजा इस उपलब्धि से आगे के मैचों के लिए उनका विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
रोहित ने 21 टेस्ट में 1184 रन बनाए हैं
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 8000 रन बनाने वाले वह 14 वें भारतीय हैं। रोहित ने 21 टेस्ट में 1184 रन बनाए हैं। पांच दिनों के इस फॉर्मेट में रोहित ने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। 177 उनका सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन
वन डे में 264 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : india.com
इस पारी से पहले तक रोहित ने 159 वन डे में 5439 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में 11 शतक तथा 31 अर्धशतक लगाए हैं। 264 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में बनाया था। वन डे में उन्होंने दो बार दोहरे शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह इकलौते बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में उन्होंने 209 रन बनाए थे।
फटाफट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है
4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित ने अब तक 62 टी-20 में एक शतक और 11 अर्धशतक के साथ 1364 रन बनाए हैं। फटाफट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है।