फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों फिटनेस टेस्ट पास करने के बावजूद शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा?

Fri, 11 Dec 2020 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रोहित के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं बना सके थे।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में पृथकवास नियमों के चलते वह हालांकि पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे लेकिन आखिरी दो टेस्ट में वह टीम का हिस्सा बन सकते है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का फिटनेस टेस्ट एनसीए के निदेशक राहुल द्रविड़ की देखरेख में हुआ। द्रविड को उन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि रोहित अगले दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे। वह सिडनी और ब्रिसबेन में होने वाले आखिरी दो टेस्ट के लिए अभ्यास करने से पहले 14 दिनों तक वहां पृथकवास में रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
  • 17-21 दिसंबर: एडीलेड में पहला टेस्ट (सुबह 9:30) (डे-नाइट)
  • 26-30 दिसंबर: मेलबर्न में दूसरा टेस्ट (सुबह 5:00)
  • 03-07 जनवरी: सिडनी में तीसरा टेस्ट (सुबह 5:00)
  • 15-19 जनवरी: ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट (सुबह 5:00)
सारे मैच भारतीय समयानुसार

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋधिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें