फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 की ये हैं 5 शानदार एसयूवी गाड़ियां, तस्वीरों में पढ़ें खासियतें और कीमत

Fri, 11 Dec 2020 11:48 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपको उन पांच एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन एसयूवी में Kia Sonet, Mahindra Thar, Nissan Magnite, Toyota Urban Cruiser और 2020 Hyundai Creta शामिल हैं। आज हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि इनमें से कौन सी गाड़ी आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

Kia Sonet

2 of 6
Kia Sonet - फोटो : Kia Motrors
  • Kia Sonet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.89 लाख रुपये तक जाती है।
  • किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन

Nissan Magnite

3 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
  • Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि, ये एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। 
  • Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प दिया गया है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Mahindra Thar

4 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
  • नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन  130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser

5 of 6
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala
  • Toyota Urban Cruiser में पावर के लिए Vitara Brezza जैसा ही 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर वाला K-सीरीज बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 103 BHP की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने अपनी नई SUV को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें मिड, हाई और प्रीमियम वेरिएंट्स शामिल हैं। इन तीनों ही ट्रिम में ग्राहकों को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
  • इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम 8.40 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.30 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 Hyundai Creta

6 of 6
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
  • Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। Hyundai Creta (Dual VTVT) का 1591 सीसी इंजन 123PS की पावर और 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Creta (CRDi) का 1396 सीसी इंजन 90PS की पावर और 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Creta (CRDi के साथ VGT) का 1582 सीसी इंजन 128PS की पावर और 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • नई Hyundai Creta की शुरुआती दिल्ली-एक्स शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये है, जो 17.31 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें