फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित ने कानपुर में तोड़ा धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज से रह गए पीछे 

Sun, 29 Oct 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में असफल रहे हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला कानपुर में अपने रंग में नजर आया। रोहित ने कीवी 138 गेंद में 147 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 18 चौके और 2 छक्के जड़े। रोहित ने वनडे करियर का 15 वां शतक जड़ टीम इंडिया को सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 337 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। एक समय लग रहा था कि रोहित करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ देंगे लेकिन वह 147 के स्कोर पर सेंटनर का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन अपनी इस पारी में भी रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

 
विज्ञापन

रोहित ने कानपुर में तोड़ा धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज से रह गए पीछे 

2 of 5
रोहित शर्मा
अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने वनडे क्रिकेट में 150 छक्के पूरे किए। वह सबसे तेजी से 150 छक्के पूरे करने के मामले में पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी से पांच पारी पीछे रह गए। अफरीदी ने अपनी 160वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया था वहीं रोहित 165वीं पारी में ये कारनामा कर सके हैं। 

 
विज्ञापन

रोहित ने कानपुर में तोड़ा धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज से रह गए पीछे 

3 of 5
धोनी - फोटो : ESPNcricinfo
वह वनडे में 150 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 343 वीं, सौरव गांगुली 226 वीं , युवराज सिंह ने 270 वीं और महेंद्र सिंह धोनी ने 192 वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस तरह रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

 

रोहित ने कानपुर में तोड़ा धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज से रह गए पीछे 

4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
 वनडे में अपनी 15वीं शतकीय पारी के दौरान रोहित ने साल 2017 में वनडे क्रिकेट में अपने 1 हजार रन पूरे किए। वह विराट कोहली के अलावा विश्व में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित का साल 2017 में पांचवां शतक है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने कानपुर में तोड़ा धोनी का छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज से रह गए पीछे 

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : self
रोहित शर्मा और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का 150 का बेहद अनोखा कनेक्शन है। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर रोहित ने 150 रन की पारी खेली थी और आज इसी मैदान पर वनडे करियर में 150 छक्के भी पूरे किए। रोहित 3 रन के अंतर से 150 रन बनाने से चूके गए। अगर वह 150 रन के आंकड़े को पार कर जाते तो ये एक अनोखा संयोग हो जाता। लेकिन इस दौरान रोहित ने वो कारनामा कर दिखाया जो सचिन और विराट अब तक नहीं कर सके। वह कानपुर में दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें