फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने कहा- एमएस धोनी की आलोचना करने वालों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए

Wed, 27 Dec 2017 08:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न सीरीज के बाद रोहित ने धोनी के बारे में कहा था, 'मैं हैरान हूं कि ऐसे सवाल उठ रहे हैं। अगर आप उनके पिछले प्रदर्शनों को देखें तो वो लाजवाब हैं। मुझे समझ नहीं आया कि इस मामले में बात क्यों हो रही है।'
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई के बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा कि धोनी की आलोचना करने वालों को अपने वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अभी अगले वर्ल्ड कप में काफी समय है। रोहित ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'हमारा पूरा ध्यान वर्तमान पर है न कि अगले वर्ल्ड कप पर। धोनी छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं जब उनके पास खेलने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं होती।'
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ धोनी को जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। तब धोनी ने 22 गेंदों में तेजतर्रार 39 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 180 रन का विशाल स्कोर बनाया। धोनी के बल्लेबाजी क्रम के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि टीम प्रबंधन को उन्हें ऊपर भेजना चाहिए क्योंकि वो चौथे क्रम के लिए आदर्श बल्लेबाज हैं।

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
रोहित ने मैच के बाद कहा था, 'एमएस धोनी क्लास प्लेयर हैं। नंबर-4 पर बेहतरीन प्रदर्शन। उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं। हमारे लिए नंबर-4 पर वो आदर्श खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा, 'लंबे समय से धोनी हमारे लिए मैच फिनिश करते आए हैं, लेकिन अब हम उन्हें खुलकर खेलने देना चाहते हैं। उन्हें दबावमुक्त करना चाहते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें